पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की जेल
बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में सात साल की सजा सुनाई। जिया अपने ट्रस्ट को अज्ञात स्रोतों से फंड दिलाने के मामले में दोषी पाई गईं । इस मामले में तीन अन्य को भी सजा सुनाई गई। जिया भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में फरवरी से ही जेल में हैं। फरवरी में बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने जिया को घोटाले के अन्य मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी। उन्हें अनाथालय के नाम पर फंड गबन करने के मामले में दोषी पाया गया था। इस मामले में उनके बेटे तारिक रहमान और चार अन्य को 10 साल की सजा सुनाई गई है। ग्रेनेड से हमले के मामले में बेटे को उम्रकैद इससे पहले बांग्लादेश की अदालत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की चुनावी रैली पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में जिया के बेटे तारिक रहमान समेत 38 लोगों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने तारिक समेत 19 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, बाकी 19 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। शेख हसीना की चुनावी रैली पर ग्रेनेड हमले के मामले में बांग्लादेश की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। इस मामले में बांग्लादेश की प...