पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की जेल

बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में सात साल की सजा सुनाई। जिया अपने ट्रस्ट को अज्ञात स्रोतों से फंड दिलाने के मामले में दोषी पाई गईं। इस मामले में तीन अन्य को भी सजा सुनाई गई। जिया भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में फरवरी से ही जेल में हैं।

फरवरी में बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने जिया को घोटाले के अन्य मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी। उन्हें अनाथालय के नाम पर फंड गबन करने के मामले में दोषी पाया गया था। इस मामले में उनके बेटे तारिक रहमान और चार अन्य को 10 साल की सजा सुनाई गई है। 

ग्रेनेड से हमले के मामले में बेटे को उम्रकैद

इससे पहले बांग्लादेश की अदालत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की चुनावी रैली पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में जिया के बेटे तारिक रहमान समेत 38 लोगों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने तारिक समेत 19 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, बाकी 19 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।

शेख हसीना की चुनावी रैली पर ग्रेनेड हमले के मामले में बांग्लादेश की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। इस मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान समेत 38 लोगों को दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने तारिक समेत 19 लोगों को उम्रकैद दी है। वहीं, बाकी 19 लोगों को मौत की सजा सुनाई है।

पूर्व गृह राज्य मंत्री को मौत की सजा मिली
मौत की सजा पाने वालों में पूर्व गृह राज्य मंत्री लुत्फोजमान बाबर भी शामिल हैं। तारिक रहमान फिलहाल लंदन में है। ब्रिटिश अधिकारी उसके बारे में बांग्लादेश को जानकारी देने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया।

शेख हसीना की चुनावी रैली पर 21 अगस्त, 2004 को ग्रेनेड से हमला हुआ था। इसमें 24 की मौत हुई थी। वहीं, आवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना समेत 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

ढाका के फास्ट ट्रैक ट्रिब्यूनल के जज शाहिद नूरूद्दीन ने उम्रकैद पाने वाले 18 अन्य आरोपियों के साथ तारिक रहमान को भी जेल भेजने का आदेश दिया। जज ने हमले की नीयत को लेकर 12 बिंदुओं पर चर्चा की।

जांचकर्ताओं ने बताया कि हमलावरों का मुख्य निशाना शेख हसीना थी। इस हमले में हसीना घायल हो गई थीं। वहीं, आवामी लीग के महिला फ्रंट की अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति जिया-उल-रहमान की पत्नी इवी रहमान की मौत हो गई थी।

भ्रष्टाचार के एक मामले में खालिदा जिया इस वक्त पांच साल की सजा काट रही हैं। उन्हें ग्रेनेड हमले में आरोपी नहीं बनाया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

Интервью Владимира Путина Financial Times: основные тезисы

西班牙累计确诊逾18万例 新增病例再次突破5000例

肺炎疫情:新冠病毒到底哪来的?科学界的几种说法