MP से राहुल का PM पर सीधा वार- अब भ्रष्टाचार पर बोलते नहीं मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के सागर के देवरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं. यहां वो कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक हर्ष यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के सामने बहुत सारी समस्याएं हैं. उन्होंने किसानों से सत्ता में आने के 10 दिन के अंदर कर्ज माफ करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया.

नोटबंदी को लेकर राहुल ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है. ये बात आने वाले समय में साबित हो जाएगी.

राहुल ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी की और किसानों, मजदूरों को माताओं और बहनों को लाइन में खड़ा किया. लेकिन हिंदुस्तान के चोरों को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी और किसी अरबपति को लाइन में खड़े देखा.

मेहुल चौकसी देश से बाहर जाने के बाद अरुण जेटली के बेटी के खाते में पैसा डाला और विजय माल्या भागने से पहले अरुण जेटली से मिलता है. इन्हें लाइन में खड़े देखा.

राहुल ने कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके रख दिया है. शिक्षा व्यवस्था की हालत इस तरह से कर दिया है कि मध्य प्रदेश में जो चिंटिग नहीं कर सकता वो पास ही नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की हालत काफी खराब है.

राहुल ने कहा कि देश और प्रदेश में रोजगार की बहुत बड़ी समस्या है. बीजेपी शासित राज्य जाइये और युवाओं से पूछिए क्या करते हो तो उनका जवाब होता है कुछ नहीं.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश 75 लाख युवा बेरोजगार हैं. दो साल में इसका ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. वो बस केवल घोषणा पर घोषणा करते हैं. 700 चपरासी के लिए तीन लाख युवाओं ने नौकरी के लिए फार्म भरा है.
राहुल ने कहा कि 24 घंटे में तीन 50 हजार युवाओं को नौकरी मिलती है. जबकि हमारे देश मे साढ़े तीन सौ लोगों को. शिवराज ने एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दी है. हमारी सरकार आती है तो हम प्रदेश के खाली पदों पर भरने का काम करेंगे और उन्हें रोजगार देंगे.

किसानों को लेकर राहुल ने शिवराज और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने 15 साल में किसानों की कोई मदद नहीं की है. मोदी ने साढ़े चार साल में किसानों के लिए कोई मदद नहीं की है. उन्होंने अपने चार पांच उद्योगपतियों के मदद की है. किसानों के पैसों को उद्योगपतियों को देने का काम किया है.

Comments

Popular posts from this blog

Интервью Владимира Путина Financial Times: основные тезисы

वीगर मुसलमान: अमरीकी विधेयक पर चीन की कड़ी आपत्ति

汉字改音“将错就错” 网友称难被说服