चुनाव परिणाम से पहले धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 752 अंक टूटा, निफ्टी 10500 के नीचे

मंगलवार को 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने वाले हैं लेकिन उससे पहले पहले कारोबारी दिन बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. सेंसेक्‍स दोपहर 3 बजे के बाद 752 अंक टूटकर 34,921 के स्‍तर पर कारोबार करने लगा. करीब 1 महीने बाद ऐसा हुआ है जब सेंसेक्‍स 35 हजार के नीचे आ गया है. वहीं निफ्टी 217 अंक लुढ़क कर 10,475 के स्‍तर पर आ गया है.

- सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्‍स 657 अंक  गिरकर 35,016  पर कारोबार करने लगा जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 10,486 के स्‍तर पर पहुंच गया.

- इसके कुछ देर बाद थोड़ी रिकवरी देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद दोपहर में सेंसेक्‍स की गिरावट 550 अंकों के आसपास रही.

- हालांकि दोपहर 2.20 के बाद एक बार फिर गिरावट का स्‍तर 650 अंकों को पार कर गया. सेंसेक्‍स 667 अंक लुढ़ककर 35,006 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 201 अंक लुढ़ककर 10,493.25 के स्‍तर पर आ गया है.

बता दें कि चुनाव परिणामों से पहले शुक्रवार को एग्‍जिट पोल के नतीजे आए और यहां बीजेपी के लिए स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. 

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर पड़ने का असर भी बाजार पर दिख रहा है . ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में 12 लाख बैरल रोजाना की कटौती की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब एक प्रतिशत चढ़ गया है.

बैंकिंग सेक्‍टर के शेयर में लगातार गिरावट जारी है. जिन शेयर में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई है उनमें विप्रो, एक्‍सिस बैंक, इंडस्‍लैंड बैंक, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, टाटा स्‍टील, एनटीपीसी, एसबीआईएन, हीरो मोटोकॉप शामिल हैं.

ऐसी रहा पिछला कारोबारी सप्‍ताह

इससे पहले बीते सप्‍ताह शुक्रवार को फाइनेंशियल और बैंक शेयरों में खरीददारी बढ़ने से सेंसेक्स 361 अंक मजबूत होकर 35673 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 92 अंकों की तेजी के साथ 10693 अंकों पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 572 अंक टूटकर 35312 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 181 अंक लुढ़क कर 10601 के स्‍तर पर आ गया.

बुधवार को भी सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटकर 35,884 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 85 अंक लुढ़ककर 10,784 पर रहा. भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन भी ठीक नहीं रहा था और सेंसेक्‍स 107 अंक गिरकर 36,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर 10869 पर आ गया. वहीं सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को सेंसेक्स 47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 36,241 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 10,883.75 अंक पर बंद हुआ था.

Comments

Popular posts from this blog

Интервью Владимира Путина Financial Times: основные тезисы

वीगर मुसलमान: अमरीकी विधेयक पर चीन की कड़ी आपत्ति

汉字改音“将错就错” 网友称难被说服