अगस्ता वेस्टलैंड मामला: भारत लाया गया कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर ख़रीद मामले में कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार देर रात दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है.

दूरदर्शन और दूसरी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ ब्रिटिश नागरिक मिशेल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है.

बीबीसी संवाददाता भूमिका राय ने मिशेल को भारत लाए जाने की पुष्टि के लिए देर रात सीबीआई दफ़्तर फ़ोन किया और सीबीआई के प्रेस विभाग के एक अधिकारी ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर ये जानकारी दी कि मिशेल को दिल्ली लाया जा चुका है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने के ऑपरेशन को 'यूनिकॉर्न' नाम दिया गया था.

सीबीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने का ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के निर्देशन में चलाया गया. सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव इस ऑपरेशन को कॉर्डिनेट कर रहे थे.

मिशेल को भारत लाने के लिए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर साई मनोहर की अगुवाई में अधिकारियों की एक टीम दुबई गई थी. सीबीआई के मुताबिक प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मिशेल को भारत लाया गया है.

पीटीआई के मुताबिक़ 57 बरस के मिशेल की अपील कोर्ट में ख़ारिज होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने मिशेल के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी.

रक्षा मामलों के विशेषज्ञ राहुल बेदी दावा करते हैं कि मिशेल का 'प्रत्यर्पण बीजेपी के हित में है.'

अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर ख़रीदने का सौदा कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था.

बेदी ये दावा भी करते हैं कि अगर मिशेल का प्रत्यार्पण लगातार 'रफ़ाल मामला उठा रही कांग्रेस के लिए मुश्किल की वजह बन सकता है.'

वहीं पीटीआई के मुताबिक केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यूपीए सरकार के दौर के मामले में मिशेल का प्रत्यर्पण भारत की कूटनीतिक जीत है. बीजेपी ने ये दावा भी किया है कि मिशेल का भारत आना कांग्रेस की 'फर्स्ट फ़ैमिली' के लिए 'गंभीर समस्या' बन सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

Интервью Владимира Путина Financial Times: основные тезисы

वीगर मुसलमान: अमरीकी विधेयक पर चीन की कड़ी आपत्ति

汉字改音“将错就错” 网友称难被说服