आज भारत पहुंचेंगे सऊदी प्रिंस, PAK प्रायोजित आतंकवाद पर होगी बात?

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. ऐसे समय में जब भारत में हाल ही में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, ऐसे में सऊदी प्रिंस का दौरा काफी अहम है. क्योंकि भारत आने से पहले वह पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं और सीधा वहां से ही यहां पहुंच रहे हैं. इस द्विपक्षीय वार्ता में भारत सऊदी प्रिंस के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठा सकता है.

सऊदी प्रिंस दो दिन के लिए भारत में रहेंगे, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसी बातचीत के दौरान भारत उनके सामने पाकिस्तान के द्वारा हिंदुस्तान की जमीन पर फैलाए जा रहे आतंकवाद का मुद्दा उठा सकता है. जिसका ताजा सबूत पुलवामा में हुआ आतंकी हमला है, जिसे जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया.

इसके अलावा भी दोनों देशों में रक्षा क्षेत्र, ज्वाइंट नेवल एक्सरसाइज, व्यापार के क्षेत्र में कई समझौते होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के अलावा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मिलेंगे.

आपको बता दें कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत से पहले पाकिस्तान गए, जहां पर पाकिस्तान और सऊदी के बीच 20 अरब डॉलर का समझौता हुआ है. सऊदी प्रिंस के स्वागत में पाकिस्तान ने पलक-पांवड़े बिछा दिए थे.

गौरतलब है कि सऊदी अरब और पाकिस्तान को पक्का दोस्त माना जाता है, यही कारण है कि जब दुनियाभर में पाकिस्तान की आलोचना हो रही है तब भी सऊदी उसकी मदद के लिए तैयार खड़ा है. ऐसे में देखना ये भी होगा कि आतंकवाद के मुद्दे पर सऊदी अरब के प्रिंस क्या बयान देंगे.

भारत आने से पहले ही सऊदी अरब की सरकार ने पुलवामा हमले की निंदा की थी. सऊदी की सरकार की ओर से पिछले हफ्ते कहा गया था कि वह आतंकवाद और चरमपंथ से भारत की लड़ाई में उसके साथ है और कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले को उसने 'कायराना' हमला बताया था.

सैमसंग से जुड़ी दूसरी खबरों की बात करें तो कंपनी सैन फ्रैंसिस्को में अनपैक्ड इवेंट आयोजित कर रही है. इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप Galaxy S10 और फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इवेंट 20 फरवरी को है, लेकिन भारतीय समयानुसार ये रात के 12.10 बजे से शुरू होगा. इस दौरान स्मार्टफोन सहित कंपनी स्मार्ट वॉच भी लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन का डिजाइन और कॉन्सेप्ट लीक हुआ है और इसमें कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है. इस बार कंपनी सॉफ्टवेयर में भी बड़े बदलाव कर सकती है.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. सेना ने साफ तौर पर कहा कि पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान ही है. चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आतंकी हमला किया.

Comments

Popular posts from this blog

Интервью Владимира Путина Financial Times: основные тезисы

वीगर मुसलमान: अमरीकी विधेयक पर चीन की कड़ी आपत्ति

汉字改音“将错就错” 网友称难被说服