बालाकोट पर भारत के एयर स्ट्राइक के 32 दिन बाद पत्रकारों को मदरसा दिखाने ले गई पाक आर्मी
बालाकोट एयरस्ट्राइक के 32 दिन के बाद पाकिस्तान सेना पत्रकारों के एक ग्रुप को घटनास्थल पर लेकर गई. हालांकि सच जानने गए पत्रकारों को यहां भी निराशा हाथ लगी. बालाकोट के कुछ इलाके अभी भी पाकिस्तानी अर्द्धसैनिक बलों ने घेर रखे हैं और यहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक बालाकोट स्थित मदरसे में अभी भी 300 बच्चे मौजूद हैं. ये पूरी जानकारी खुफिया सूत्रों ने आजतक को दी है. सूत्रों ने बताया कि 28 मार्च को पाकिस्तान सेना पत्रकारों के एक समूह को हेलिकॉप्टर के जरिए बालाकोट लेकर गई. सूत्र ने कहा, " उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए लोकेशन पर ले जाया गया, उन्हें बच्चों से बात करने की इजाजत थी, उन्हें वीडियो भी बनाने का मौका दिया गया." खुफिया सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल का कुछ हिस्सा अभी भी कवर रखा गया है, वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है, उस जगह की हिफाजत फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान कर रहे हैं. फ्रंटियर कॉर्प्स पाकिस्तान की अर्द्धसैनिक बलों की एक टुकड़ी है. इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को पत्रकार 10 बजे सुबह से 3.30 बजे तक तक घटनास्थल पर मौजूद रहे. बता दें कि 14...