अमरीकाः होमलैंड सिक्यूरिटी के प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन ने इस्तीफ़ा दिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग की प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
राष्ट्रपति ने कर्स्टजेन नीलसन को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया लेकिन इस बदलाव के कारणों पर कुछ नहीं कहा.
ये फ़ैसला तब लिया गया है जब अमरीका में दक्षिणी सीमा से आने वाले प्रवासियों को रोकने में असफलता को लेकर कर्स्टजेन नीलसन के प्रति नाराज़गी थी.
डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि फ़िलहाल होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग की ज़िम्मेदारी कस्टम एंड बॉर्डर कमिश्नर केविन मैकअलीनन संभालेंगे.
नीलसन ने राष्ट्रपति ट्रंप के विवादित सीमा पॉलिसी को लागू कराया था.
उन्होंने अपने पत्र में इस्तीफ़े की कोई वजह नहीं बताई है, हालांकि कहा है कि "यह मेरे लिए अलग होने का सही वक़्त" है.
नीलसन ने आगे लिखा है कि जब "मैंने पद संभाला था, तब के मुक़ाबले अब अमरीका ज़्यादा सुरक्षित" है.
डोनल्ड ट्रंप ने हाल ही में सीमा को बंद करने की चेतावनी दी थी, हालांकि वो बाद में इससे पीछे हट गए थे.
ट्रंप ने कहा था कि वो मैक्सिको को ड्रग्स और मानव तस्करी के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए एक साल का वक़्त देंगे.
कर्स्टजेन नीलसन साल 2017 में ट्रपं प्रशासन में शामिल हुई थीं. उन्हें होमलैंड सिक्यूरिटी के प्रमुख जॉन केली के असिस्टेंट की ज़िम्मेदारी दी गई थी.
जॉन केली के व्हाइट हाउस जाने के बाद नीलनस को उनकी डिप्टी बनाया गया था. बाद में वो होमलैंड सिक्यूरिटी की प्रमुख बन कर अपने पुराने विभाग लौटीं.
उन्होंने ट्रंप के उस फ़ैसले का समर्थन किया था जिसमें प्रवासियों के बच्चों को उनके माता-पिता से दूर रखने की बात कही गई थी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अगर देश में अवैध रूप से घुसने पर माता-पिता को जेली होती है तो बच्चों को उनसे दूर करना होगा.
जून 2018 में वॉशिंग्टन डीसी के एक मैक्सिकन रेस्त्रां में खाना खाते वक़्त उन्होंने प्रदर्शकारियों की नाराज़गी झेलनी पड़ी थी.
प्रदर्शनकारी प्रवास नीति में बदलाव को वापस लेने की मांग कर रहे थे. इसके बाद नीलसन ने ट्वीट किया था कि वो इस पर दिनरात काम कर रही हैं.
यह माना जा रहा था कि नीलसन का ट्रंप के साथ रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे. हालांकि सार्वजनिक रूपसे वो प्रशासन के प्रति वफ़ादार रही हैं.

Comments
Post a Comment