नेपाल भी जा रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग- पाँच बड़ी ख़बरें
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दो दिन के दौरे के बाद नेपाल के दौरे पर जाएंगे. नेपाल विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की है. शी जिनपिंग शुक्रवार और शनिवार को भारत में रहेंगे, जहां वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनौपचारिक मुलाक़ात करेंगे. इसके बाद शनिवार को ही वो नेपाल के दौरे पर चले जाएंगे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के निमंत्रण को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वीकार कर लिया है और वो 12 और 13 अक्टूबर को नेपाल में रहेंगे. अपने दौरे के दौरान शी जिनपिंग राष्ट्रपति भंडारी से मुलाक़ात करेंगे. इसके साथ ही उनकी एक अहम बैठक नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ भी होगी. बताया जा रहा है कि नेपाल में शी जिनपिंग के आने से पहले ही उनके स्वागत की तमाम तैयारियां हो चुकी हैं. चीन का कोई राष्ट्रपति 23 साल बाद नेपाल के दौरे पर पहुंच रहा है. अंतिम बार साल 1996 में जियांग ज़ेमिन नेपाल के दौरे पर गए थे. दवा कंपनी रेनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह को पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में गिरफ़्तार किया है....