नेपाल भी जा रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग- पाँच बड़ी ख़बरें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दो दिन के दौरे के बाद नेपाल के दौरे पर जाएंगे. नेपाल विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की है.

शी जिनपिंग शुक्रवार और शनिवार को भारत में रहेंगे, जहां वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनौपचारिक मुलाक़ात करेंगे. इसके बाद शनिवार को ही वो नेपाल के दौरे पर चले जाएंगे.

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के निमंत्रण को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वीकार कर लिया है और वो 12 और 13 अक्टूबर को नेपाल में रहेंगे.

अपने दौरे के दौरान शी जिनपिंग राष्ट्रपति भंडारी से मुलाक़ात करेंगे. इसके साथ ही उनकी एक अहम बैठक नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ भी होगी.

बताया जा रहा है कि नेपाल में शी जिनपिंग के आने से पहले ही उनके स्वागत की तमाम तैयारियां हो चुकी हैं.

चीन का कोई राष्ट्रपति 23 साल बाद नेपाल के दौरे पर पहुंच रहा है. अंतिम बार साल 1996 में जियांग ज़ेमिन नेपाल के दौरे पर गए थे.

दवा कंपनी रेनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह को पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में गिरफ़्तार किया है. मलविंदर और शिविंदर की गिरफ़्तारी आर्थिक अपराध शाखा से हुई है.

शिविंदर को गुरुवार शाम दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया वहीं मलविंदर सिंह को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गुरुवार देर रात पंजाब से पकड़ा.

दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप हैं. शिविंदर के साथ तीन और लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई है.

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की डीसीपी वर्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिविंदर सिंह, सुनील गोडवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना को गिरफ़्तार किया है. इन्हें आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के फ़ैसले से पहले ही वहां के नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया था.

इस फ़ैसले के दो महीने से भी लंबा वक़्त बीत जाने के बाद अब भी श्रीनगर के सेंटोर होटल में कम से कम 33 नेता हिरासत में हैं.

इनमें वरिष्ठ नेता फ़ारुख़ अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती भी शामिल हैं.

इससे पहले जम्मू के कुछ नेताओं को छोड़े जाने की ख़बर थी, इसके साथ ही घाटी के भी कुछ नेताओं को घर से बाहर निकलने की इजाज़त दी गई थी. इनमें पीडीपी के नेता नूर अहमद शेख़ शामिल हैं.

नूर अहमद को सेंटोर होटल से बाहर जाने की इजाज़त दे दी गई. नूर अहमद की बेटी की शादी होने वाले है इसलिए उन्हें रिहा कर दिया गया. बीते दो हफ़्तों में कांग्रेस के शोएब लोन और पीडीपी के पूर्व विधायक यावर दिलावर मीर को भी बाहर जाने की इजाज़त दी गई थी.

Comments

Popular posts from this blog

Интервью Владимира Путина Financial Times: основные тезисы

वीगर मुसलमान: अमरीकी विधेयक पर चीन की कड़ी आपत्ति

汉字改音“将错就错” 网友称难被说服