मंदिर-मस्जिद को लेकर योगी आदित्यनाथ का राहुल गांधी पर वार
मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है. दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और बीजेपी अपने नामी नेताओं को प्रचार में उतार रही हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, '' गुजरात में राहुल गांधी ने बहुत मंदिरों के दर्शन किए. लेकिन जब मंदिर में दर्शन के वक़्त वो घुटनों पर बैठे तो पुजारी को बोलना पड़ा कि ये मंदिर है मस्जिद नहीं.'' धार्मिक आस्थाओं का सहारा लेकर बीजेपी का कांग्रेस को घेरने का ये पहला मामला नहीं है. रविवार को पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था, ' 'कांग्रेस एमपी के घोषणापत्र में गाय का गुणगान करती है और केरल में खुले में कांग्रेस के लोग गाय का बछड़ा काटकर उसका मांस खाते हुए तस्वीर निकालते हैं. वो ये बताते हैं कि गोमांस खाना उनका अधिकार है. अब केरल की कांग्रेस सच है या एमपी की, देश को सच बताइए.'' अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है. इस बार चर्चा की वजह है यूनिवर्सिटी की ड्रामा ...