Posts

Showing posts from January, 2019

डोनल्ड ट्रंप गोरों के अल्पसंख्यक होने के डर से बना रहे हैं दीवार?

संघीय सरकार का कामकाज आंशिक रूप से ठप होने के कारण कई विभागों के कर्मचारियों को पिछले महीने से वेतन नहीं मिल पाया है. दरअसल रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप चाहते हैं कि डेमोक्रैट्स के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा (अमरीकी संसद का निचला सदन) इस दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर का फंड मंज़ूर करे मगर डेमोक्रैट्स इसे अमरीकी नागरिकों के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं. प्रतिनिधि सभा से सरकार का कामकाज शुरू करने वाला विधेयक पारित हो चुका है मगर यह तब तक प्रभावी नहीं हो सकता, जब तक रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट में पारित न हो जाए. ट्रंप का कहना है कि अगर दीवार के लिए फ़ंड जारी नहीं किया जाता तो वह इस बात के लिए भी तैयार हैं कि कामबंदी कई सालों तक जारी रहे. इस तरह से रिपब्लिकन और डेमोक्रैट्स के बीच गतिरोध बना हुआ है और कामबंदी जारी है. दरअसल डोनल्ड ट्रंप 2016 में जब राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे, उन्होंने वादा किया था कि चुने जाने पर वह मेक्सिको के साथ लगती लगभग 3000 किलोमीटर लंबी सीमा पर दीवार बनाकर उसका ख़र्च भी मेक्सिको से वसूलेंगे. ट्रंप का कहना था कि अमरीका मेक्सि...

ब्लॉग: क्या होता है जब बंद बोतल खुलती है?

फ़ेसबुक पर युवा वर्ग को संस्कारों और मूल्यों के बारे में सलाह देने के मक़सद से उन्होंने लिखा कि लड़कों को लड़की के 'वर्जिन' होने की जानकारी रखनी चाहिए क्योंकि "वर्जिन लड़की सीलबंद बोतल की तरह होती है, क्या कोल्ड ड्रिंक या बिस्कुट ख़रीदते समय वो टूटी सील वाली चीज़ पसंद करेंगे?" अब इस पर क्या ताज्जुब करना. लड़कियों को चीज़ों से जोड़ने, उन्हें उपभोग की वस्तु बताने का चलन तो पुराना है और उसकी जितनी आलोचना की जाए कम है. विज्ञापनों में कभी मोटरबाइक और कार के लिए ललचाता लड़का उनकी बनावट को लड़की के शरीर से जोड़ता है तो कभी बीयर की बोतल के घुमावदार आकार को लड़की जैसा दिखाया जाता है. बात इस बार भी उपभोग के इर्दगिर्द ही है. तवज्जो कोल्ड-ड्रिंक और बिस्कुट के आकार पर नहीं बल्कि उनके 'सीलबंद' और 'शुद्ध' होने पर है. लड़की 'वर्जिन' हो, यानी जिसने कभी यौन संबंध ना बनाया हो, तो शुद्ध है. बल्कि प्रोफ़सर साहब के मुताबिक लड़की पैदाइश से सीलबंद होती है और 'वर्जिन' पत्नी तो फ़रिश्ते जैसी होती है. दरअसल, लड़की की शर्म और उपभोग की इच्छा बोतल मे...

प्रयागराज कुंभ में सिलेंडर फटने से लगी आग, दिगंबर अखाड़े के दर्जनभर टेंट खाक

मंगलवार से प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ में बड़ा हादसा हो गया है. सोमवार सुबह यहां स्थित दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई. आग इतनी बड़ी थी कि अचानक ही दर्जनभर टेंट में फैल गई. आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अधिकारियों की मानें तो आग पर काबू पा लिया गया है. चश्मदीदों की मानें तो सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण ये आग लगी है. बता दें कि मंगलवार को प्रयागराज कुंभ में पहला शाही स्नान होना है ऐसे में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि अचानक ही दिगंबर अखाड़े के एक टेंट में आग लग गई थी, जिसके बाद साथ वाले टेंटों में भी आग फैल गई. प्रयागराज में संगम के पास बनी टेंट सिटी में कई सेक्टर बनाए गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस जगह ये टेंट है वह सेक्टर 16 का इलाका है. कुंभ प्रशासन के सूचना निदेशक शिशिर ने आजतक से बात करते हुए कहा कि टेंट के बाहर खाना बनाने की आज्ञा रहती है वहां पर ही ...

गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर करते थे चोरी, गांठते थे रौब

यूपी में प्रयागराज ज‍िले की घूरपुर पुल‍िस ने रव‍िवार की सुबह इरादतगंज चौराहे पर एक कार रोकी. उसमें मोबाइल चोर गैंग के दो लोग बैठे थे. पुल‍िस ने पूछताछ के बाद दोनों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. उनके पास से चोरी के महंगे मोबाइल, टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद हुए. दोनों शात‍िर चोर कार पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर लोगों पर रौब गांठते थे. पुल‍िस ने दोनों के ख‍िलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज द‍िया. घूरपूर थाना प्रभारी ने बताया क‍ि उन्हें मुखब‍िर से सूचना म‍िली थी क‍ि एक चोरों का ग‍िरोह यहां से गुजर रहा है. उसे पकड़ने अपनी टीम के साथ इरादतगंज चौराहे पर पहुंचे. सूचना थी क‍ि नीबी गांव से हवाई पट्टी मार्ग होते हुए एक कार में सवार दो मोबाइल चोर, कई मोबाइल व लैपटॉप के साथ शहर की ओर जा रहे हैं. पुलिस टीम इरादतगंज चौराहे पर पहुंचकर कार का इंतजार करने लगी. जैसे ही कार हवाई पट्टी की ओर से आती हुई द‍िखी, पुल‍िस ने उसे रोक ल‍िया. वह दोनों को थाना लाई और पूछताछ करने लगी. दोनों ने मोबाइल चोरी की बात कबूल कर ली. इस दौरान पुल‍िस ने कार से 17 महंगे मोबाइल, एक टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद क‍िए. दोनों की पहचान शाहबा...