Posts

Showing posts from December, 2018

बांग्लादेश चुनावः शेख हसीना की एकतरफ़ा जीत, विपक्ष को केवल सात सीटें

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने लगातार तीसरी बार आम चुनावों में जीत दर्ज की है. हसीना की सत्तारुढ़ पार्टी आवामी लीग ने 350 संसदीय सीटों में से 281 पर जीत दर्ज की है और उन्होंने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीती हैं. वहीं, बांग्लादेश के विपक्षी दलों ने रविवार को हुए आम चुनावों की निंदा की है और इसे 'हास्यास्पद' बताया है. विपक्षी दलों ने फिर से मतदान कराने की मांग की है. विपक्ष ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है. आम चुनावों में भारी धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं. बीबीसी के एक संवाददाता ने भी एक मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले ही भरी हुई मतपेटियों को देखा था. विपक्षी नेता कमाल हुसैन ने कहा, "हम चुनाव आयोग से गुज़ारिश करते हैं कि इन हास्यास्पद नतीजों को अमान्य कर दें. हम मांग कर रहे हैं कि जितनी जल्दी संभव हो, एक निष्पक्ष सरकार की देखरेख में फिर से चुनाव कराए जाएं." बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उसने देशभर में फर्ज़ी मतदान के आरोपों के बारे में सुना है और वो इसकी जाँच कराएगा. ख़ब...

Christmas Celebrations 2018: ब्रेकअप के बाद नेहा ने यूं मनाया क्र‍िसमस, PHOTOS

स‍िंगर Neha Kakkar बीते द‍िनों बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली संग ब्रेकअप के बाद काफी अपसेट नजर आईं. इंड‍ियन आइडल में बतौर जज नेहा कई बार शूट‍िंग के दौरन भी खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं सकीं. लेकिन अपने ब्रेकअप पीर‍ियड से बाहर आकर नेहा कक्कड़ खुश‍ियां मनाते नजर आ रही हैं. नेहा ने Christmas सेल‍िब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में रेड कलर की ड्रेस में नेहा कक्कड़ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. नेहा ने सेल‍िब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन ल‍िखा, Merry Christmas!!!! 🌲🎁 Happy Holidyassss 💃🏻. Spread Love and Happiness ♥️ नेहा की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर अब लगता है उन्होंने बीते कल को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. नेहा ने ब्रेकअप के गम को भुलाने की कोशिश करते हुए ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है. प्रशंसकों को फोटो पसंद आ रही है. इस पर खूब लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. बता दें कि नेहा 4 साल से ह‍िमांश कोहली के साथ र‍िलेशन पर थीं. लेकिन ब्रेकअप के बाद नेहा, हिमांश के बारे में बात नहीं करना चाहतीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में हिमांश के बारे में बात ...

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने बढ़ाया प्रधानमंत्री के लिए राहुल का नाम, विपक्ष हैरान

डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक स्टालिन ने रविवार को विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में राहुल को समर्थन देने का एलान किया. राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में दिवंगत एम करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए थे. उसी दौरान डीएमएक प्रमुख ने सभी विपक्षी नेताओं को हैरान करते हुए कहा, "मैं तमिलनाडु की ओर से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव देता हूं." अगले साल यानी 2019 में ही आम चुनाव होने हैं. और पांच दिन पहले ही कांग्रेस ने तीन बड़े राज्यों के विधान सभा चुनावों में जीत दर्ज की है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कद विपक्ष के नेताओं में बढ़ गया है. रायबरेली में मोदी का हमला एनडीए के रक्षा समझौतों में क्वात्रोकी मामा या मिशेल अंकल नहीं थे, इसलिए कांग्रेस "झल्लाई" हुई है और "झूठ" बोल रही है. ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में कही. रफाल सौदे...

योगी आदित्यनाथ का जादू विधानसभा चुनावों में क्यों नहीं चल पाया?

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, हार-जीत के अलग-अलग कोणों से विश्लेषण हो रहे हैं, आगे के चुनाव में उनके प्रभाव के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर चर्चा में हैं. योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते बीजेपी के लिए प्रचार करने हर जगह जाएं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं. लेकिन उम्मीदवारों की मांग और योगी के भाषणों में उनकी ऊर्जा को देखते हुए चुनावों में उनकी छवि बीजेपी के एक बड़े ब्रैंड के तौर पर उभरी. चर्चाएं तो यहां तक होने लगीं कि 'अब वो मोदी का विकल्प' बन चुके हैं. लेकिन चुनाव नतीजों के बाद ऐसी तमाम धारणाओं पर ठीक उसी तरह पानी फिर गया, जैसे साल 2014 के बाद नरेंद्र मोदी की अपराजेय छवि और अमित शाह की चुनावी मैनेजर की छवि के साथ हुआ. उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच विषम परिस्थितियों में भी योगी आदित्यनाथ ने इन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जमकर समय निकाला. योगी ने की 70 से ज़्यादा रैलियां इन सभी राज्यों में उन्होंने 70 से ज़्यादा रैलियां...

詹韦连线”绝迹,随NBA白金一代远去的还有青春

 中新网客户端北京12月11日电(王思硕) 湖人主场108:105险胜热火的终场哨吹响,韦德与詹姆斯紧紧相拥, 简单几句寒暄过后,两人互换球衣 。属于“03白金一代”的两位杰出代表,在叱咤联盟15载后结束了最终的“共舞”。眼前这一幕,是否勾起你早已尘封的青春回忆?   当年,想看一场美职篮比赛的转播,远没有今日这般方便。还是学生的我们,在教室的角落里守着一部老式手机, 等待屏幕文字的更新 。对着那些文字,我们的脑海中幻想着球员们在场上挥汗的场景,尽管,这种联想往往与现实千差万别,却是无数球迷心中最圆满的模样。   詹韦二人所代表的一代球员,出现在美职篮球迷群体在中国飞速增长的年代。正因如此,属于这对“模范战友”的最后一 战,才被赋予了全然不同的含义。 詹姆斯与韦德曾在热火、骑士两队做过队友,其中,两人与另一位同届生波什聚首迈阿密的四年间,“三巨头”组合一度令全联盟胆寒。在那些共同为总冠军而战的日子里,外界用“詹韦连线”来形容詹姆斯与韦德的场上默契,而在场外, 二人同样结下了深厚友谊。   休赛期,韦德以“最后的独舞”定义了接踵而至的赛季。所有人都明白,待到2019年春夏之交,一段光辉生涯即 将终结于迈阿密的热情海滩 。而根据美职篮赛程安排,此役面对湖人,是韦德与挚友詹姆斯美职篮赛场上的最后一次直接对话,这一次,韦德的舞蹈不再孤独了。 詹姆斯将这次“离别”形容为“苦甜交加”。而韦德此前表示,与詹姆斯的每一次对抗,都显得非比寻常。“勒布朗是我在联盟 里关系最亲密的朋友, 这场比赛意义重大,是我俩生活中一个篇章的结束,”韦德说。   赛前,詹姆斯与韦德在历史交锋纪录中各15场。而此役,客场作战的韦德手感不佳,贡献15分10次助攻,在比赛中主要扮演进攻组织者的角色。 詹姆斯则砍下28分9篮板12助攻的全 面数据,并在末节后半段率队完成逆转。至此,詹姆斯的胜场数变成了16场,至少在球场上,他将永远“领先”好兄弟韦德。

चुनाव परिणाम से पहले धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 752 अंक टूटा, निफ्टी 10500 के नीचे

मंगलवार को 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने वाले हैं लेकिन उससे पहले पहले कारोबारी दिन बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. सेंसेक्‍स दोपहर 3 बजे के बाद 752 अंक टूटकर 34,921 के स्‍तर पर कारोबार करने लगा. करीब 1 महीने बाद ऐसा हुआ है जब सेंसेक्‍स 35 हजार के नीचे आ गया है. वहीं निफ्टी 217 अंक लुढ़क कर 10,475 के स्‍तर पर आ गया है. - सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्‍स 657 अंक  गिरकर 35,016  पर कारोबार करने लगा जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 10,486 के स्‍तर पर पहुंच गया. - इसके कुछ देर बाद थोड़ी रिकवरी देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद दोपहर में सेंसेक्‍स की गिरावट 550 अंकों के आसपास रही. - हालांकि दोपहर 2.20 के बाद एक बार फिर गिरावट का स्‍तर 650 अंकों को पार कर गया. सेंसेक्‍स 667 अंक लुढ़ककर 35,006 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 201 अंक लुढ़ककर 10,493.25 के स्‍तर पर आ गया है. बता दें कि चुनाव परिणामों से पहले शुक्रवार को एग्‍जिट पोल के नतीजे आए और यहां बीजेपी के लिए स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.  इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी...

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: भारत लाया गया कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर ख़रीद मामले में कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार देर रात दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. दूरदर्शन और दूसरी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ ब्रिटिश नागरिक मिशेल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है. बीबीसी संवाददाता भूमिका राय ने मिशेल को भारत लाए जाने की पुष्टि के लिए देर रात सीबीआई दफ़्तर फ़ोन किया और सीबीआई के प्रेस विभाग के एक अधिकारी ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर ये जानकारी दी कि मिशेल को दिल्ली लाया जा चुका है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने के ऑपरेशन को 'यूनिकॉर्न ' नाम दिया गया था. सीबीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने का ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के निर्देशन में चलाया गया. सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव इस ऑपरेशन को कॉर्डिनेट कर रहे थे. मिशेल को भारत लाने के लिए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर साई मनोहर की अगुवाई में अधिकारियों की एक टीम दुबई गई थी . सीबीआई के मुताबिक प्रत्यर्पण की प्...